बिहारशरीफ, जुलाई 24 -- बिहार में हो केशकला बोर्ड का गठन और मिले स्थायी दुकान : नाई संघ बाल कटिंग व शेविंग के शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। सोहसराय स्थित नाई संघ कार्यालय में अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन की शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें जिले के 65 से अधिक छोटे-बड़े सैलून संचालक शामिल हुए। जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई ने सैलून व्यवसाय को भी प्रभावित किया है। दुकान का किराया, बिजली बिल, ब्लेड, क्रीम, शैम्पू, हेयर केयर उत्पादों सहित अन्य उपभोग्य सामग्रियों की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में वर्षों पुराने शुल्क पर सेवाएं देना सैलून संचालकों के लिए आर्थिक रूप से कठिन होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए बाल कटिंग, दाढ़ी बनाने व सैलून की अन्य स...