हिन्दुस्तान ब्यूरो, नवम्बर 29 -- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में हार झेलने के बाद कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाने जा रही है। बिहार में कांग्रेस प्रदेश कमेटी गठन की तैयारी शुरू कर दी गई है। नई दिल्ली में हार की समीक्षा के बाद राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु को यह टास्क सौंपा है। लगभग 14 सालों से प्रदेश कमेटी नहीं बनी है। आखिरी बार अशोक चौधरी के कार्यकाल में प्रदेश संगठन का विस्तार हुआ था। कांग्रेस आलाकमान ने राज्य में पार्टी की मजबूती के लिए प्रदेश से लेकर प्रखंड-पंचायत स्तर तक की कमेटी का गठन करने को कहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार नए साल 2026 में मकर संक्रांति के बाद प्रदेश कमेटी के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। राष्ट्रीय नेतृत्व ने तब तक उन नेताओं की सूची तैयार करने को कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.