नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। बिहार में मिली शर्मनाक हार के बाद कांग्रेस पर अब सुधारात्मक कदम उठाने का दबाव बढ़ गया है। प्रदेश कांग्रेस नेताओं और पार्टी उम्मीदवारों के साथ करीब चार घंटे तक चली समीक्षा बैठक में जवाबदेही तय करने और संगठन को नए सिरे से मजबूत बनाने की मांग जोरदार ढंग से रखी गई। कई नेताओं का कहना था कि पार्टी को सबसे पहले संगठन पर ध्यान देना चाहिए। जब तक जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत नहीं होगा, हार का सिलसिला जारी रहेगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अगुवाई में हुई बैठक में हार के कई कारणों पर चर्चा हुई। इनमें महिलाओं को दी गई नकद राशि और एसआईआर जैसे मुद्दे भी शामिल थे। हालांकि, बैठक में यह माना गया कि असल वजह संगठन की कमजोरी, गुटबाजी, टिकट वितरण में खामियां और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.