हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, अगस्त 2 -- बिहार में हसीना गैंग का हाईवे पर तांडव जारी है। हसीना गैंग हाईवे पर रुकते ही पल भर में राहगीरों को अपना शिकार बना रहा है। मुजफ्फरपुर जिले में कांटी थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड इलाके में हाईवे पर हसीना गैंग सक्रिय है। गिरोह देर रात सुनसान सड़क से गुजरने वाले बाइक सवारों को निशाना बनाकर लूटपाट करता है। पिछले दो-तीन दिनों से रात 10 से दो बजे के बीच गिरोह के शातिरों को हाईवे किनारे देखा गया है। इससे स्थानीय लोगों और राहगीरों में दहशत का माहौल है। पूर्व में हुई घटनाओं के पीड़ितों और स्थानीय लोगों की मानें तो इस गिरोह का काम करने का तरीका चौंकाने वाला है। गिरोह की मुख्य शातिर महिला अच्छे और आकर्षक कपड़ों में चेहरे पर नकाब पहनकर हाईवे के किनारे खड़ी रहती है। उसके अन्य साथी पास की गलियों में छिपकर या बाइक से हा...