बिहार में हर साल 20 हजार शिक्षकों की भर्ती, TRE का विज्ञापन जुलाई में; सम्राट चौधरी का ऐलान
पटना, मई 22 -- बिहार में हर साल लगभग 20 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) का विज्ञापन हर साल जुलाई महीने में जारी किया जाएगा। इस तरह अगले 5 सालों में एक लाख सरकारी शिक्षकों की नियुक्तियां होंगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को यह ऐलान किया। सीएम ने शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं। इनमें टीचर ट्रांसफर, बच्चों की स्कूल ड्रेस से संबधित निर्णय शामिल हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के सभी बच्चों को अच्छी और गुणवतापूर्ण शिक्षा मिले, इसे लेकर सरकार लगातार प्रयासरत है। इस दिशा में शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कई निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के ट्रांसफर की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुगम बनाया जाएगा। महिला टीचर की पोस्टिंग य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.