मुख्य संवाददाता, फरवरी 27 -- बिहार में साल दर साल मानसून की बारिश मानक से कम होती जा रही है। मौसम विभाग की ओर से वर्ष 2019 में मानक बारिश के आंकड़े घटाने के बावजूद इसकी मात्रा में भारी कमी आई है। वर्ष 2018 तक सूबे में बारिश का सामान्य मानक 1027.6 मिमी था, लेकिन बादलों के स्वभाव में बदलाव से इसे घटा दिया गया। इसके बावजूद बारिश की किल्लत बनी ही रही। नतीजतन अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी बढ़ी है। बारिश की कमी से राज्य की खेती- किसानी, मानव स्वास्थ्य और घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ रहा है। मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि पिछले पांच सालों में राज्य में चार साल मानसून की बारिश सामान्य से बेहद कम रही। 2025 में 31% कम बारिश दर्ज की गई। मानसून सीजन में मानक के अनुसार 992.2 मिमी बारिश होनी थी पर मात्र 686.3 प्रतिशत ही बारिश हुई। इससे पहले बिहार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.