बिहार में हर टोल प्लाजा पर तैनात होगी एंबुलेंस, निशांत बोले- एक्सीडेंट में घायलों को तुरंत इलाज मिलेगा
हिन्दुस्तान ब्यूरो, जून 17 -- बिहार में हाईवे पर स्थित हर टोल प्लाजा पर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। ताकि सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को तुरंत एंबुलेंस मिल जाए और उन्हें जल्द से जल्द पास के ट्रॉमा सेंटर तक पहुंचाया जा सके। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पटना स्थित जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रदेश कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा कि प्रत्येक टोल प्लाजा पर एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पटना के पीएमसीएच अस्पताल में सांस संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए अब 24 घंटे इमरजेंसी सेवा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि बिहार में ट्रॉमा सेंटरों की संख्या बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में नए ट्रॉमा सेंटर बनाए जाएंगे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.