नई दिल्ली, मार्च 15 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के प्रत्येक घर की छत पर राज्य सरकार मुफ्त में सोलर यूनिट लगायेगी। पहले चरण में सूबे के 50 लाख घरों की छतों पर सोलर प्लेट लगाने का काम किया जाएगा। इससे बिजली पर निर्भरता घटेगी और बिहार आत्मनिर्भर बनेगा। ये बातें उन्होंने समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण के अंतिम दिन शनिवार को शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड के सर्वा गांव और बेगूसराय के असुरारी बियाडा परिसर में आयोजित जनसंवाद में कही। जनसंवाद के दौरान उन्होंने पूर्व में किये गये कार्यों को गिनाया तो अगले पांच साल में किये जाने वाले कार्यों की जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2018 में ही हर घर तक बिजली पहुंचा दी गयी है। अब हर माह 125 यूनिट बिजली मुफ्त दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देने का व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.