नई दिल्ली, मार्च 16 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बिहार में हत्या कर फरार चल रहे आरोपी बाबुल कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली के किराड़ी इलाके में छिपकर रह रहा था। पूछताछ के दौरान उसने हत्या की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। बिहार पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में क्राइम ब्रांच ने इसे गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, 29 अगस्त, 2025 को बिहार के सीतामढ़ी जिले के महिंदवाड़ा थाना क्षेत्र में राहुल कुमार नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद बिहार पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस घटना में बाबुल कुमार और उसके कुछ साथियों के नाम सामने आए। जांच के दौरान टेक्निकल सर्विलांस के जरिए पता चला कि आरोपी दिल्ली के किराड़ी इलाके में छिपा हुआ है। इसके बाद बिहार पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.