नई दिल्ली, मार्च 12 -- बिहार में हड़ताल पर अड़े अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की तैयारी है। तीसरे दिन बुधवार को भी यह अफसर हड़ताल पर रहे। इस कारण राज्य के आधे से अधिक अंचल कार्यालयों में कामकाज ठप रहा। जमीन से जुड़े कार्यों के साथ ही प्रमाणपत्र का काम भी प्रभावित है। वहीं, हड़तालियों पर अब सरकार ने कड़ा रुख अपनाने का निर्णय लिया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बिहार राजस्व सेवा संवर्ग के अधीन कार्यरत पदाधिकारियों की उपस्थिति की रिपोर्ट जिलों से मांगी है। इसके लिए भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय, भू-अर्जन निदेशालय, चकबंदी निदेशालय के निदेशक के साथ ही सभी प्रमंडलीय आयुक्त और समाहर्ताओं को पत्र भेजा गया है। विभाग ने कहा है कि राजस्व सेवा के अधिकारी बीते नौ मार्च से हड़ताल पर हैं। यह भी पढ़ें- बिहार मे नाबालिग भतीजी का रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.