बिहार में हजारों शिक्षकों की नौकरी पर संकट, तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी को खत
पटना, अक्टूबर 18 -- बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का एक खत इन दिनों काफी चर्चा में है। तेजस्वी यादव ने यह खत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लिखा है। इस खत के जरिए नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से कहा है कि वो उर्दू-बंग्ला विशेष शिक्षकों की नौकरी बचा लें। तेजस्वी यादव ने सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश का हवाला देते हुए कहा है कि शीर्ष कोर्ट के इस आदेश से इन शिक्षकों की नौकरी पर आफत आ गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधऱी को लिखे गए खत को तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हैंडल पर भी शेयर किया है। तेजस्वी यादव ने इस खत में कहा है कि जुलाई में सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद बिहार के हजारों नियोजित शिक्षकों सहित साल 2015 के बाद नियुक्त अप्रशिक्षित शिक्षकों की सेवा पर गंभीर संकट पैदा हो गया है। इस आदेश से साल 2015-16 में नियुक्त उर्दू एवं बांग्ला स्पेशल शिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.