पटना, जून 7 -- बिहार के राज्यपाल सचिवालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी 2020) के तहत राज्य के सभी विश्वविद्यालयों और संबद्ध कॉलेजों के स्नातक (यूजी) छात्रों के लिए इंटर्नशिप को अनिवार्य बना दिया है। कुलाधिपति ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। अब बिना इंटर्नशिप पूरे किए छात्रों को डिग्री नहीं मिलेगी। इंटर्नशिप रिपोर्ट और वाइवा दोनों में 45%-45% अंक लाना होगा। मूल्यांकन कमेटी बनेगी जो रिपोर्टों और वाइवा के आधार पर मूल्यांकन करेगी। इंटर्नशिप दिशा-निर्देशों में मूल्यांकन, अवधि, संस्थाओं की प्राथमिकता आदि को शामिल किया गया है। निर्देश के अनुसार इंटर्नशिप का मूल्यांकन दो स्तरों पर होगा। पहला इंटर्नशिप रिपोर्ट 70 अंक और दूसरा प्रेजेंटेशन व वाइवा-वॉइस 30 अंक का होगा। छात्र को पास होने के लिए दोनों में कम से...