बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से जुड़े संस्थानों पर सरकार सख्त, सभी की जांच के आदेश
हिन्दुस्तान ब्यूरो, अगस्त 23 -- बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से जुड़ी संस्थाओं को लेकर राज्य सरकार ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। राज्य सरकार ने सभी संबंधित शैक्षणिक संस्थानों की जांच का फैसला किया है। योजना के तहत सूचीबद्ध निजी शिक्षण संस्थानों की भौतिक जांच करायी जायेगी। शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित संस्थानों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों की जांच के लिए जिला स्तर पर समिति गठित करने को कहा है। यह प्रक्रिया शैक्षणिक सत्र 2026-27 के मद्देनजर की जा रही है। निजी संस्थानों में आधारभूत संरचना और शैक्षणिक वातावरण की स्थिति का सत्यापन होगा। संस्थानों को नैक से न्यूनतम ग्रेड सी, राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क-एनआईआरएफ की वार्षिक रैंकिंग में स्थान अथवा राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड से मान्य पाठ्यक्रम संचालित करने की दिशा में आवश्यक पहल करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.