नवादा, अप्रैल 13 -- Bihar News: बिहार के नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के हर नारायणपुर गांव के पास बच्चों से भरी एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय छात्रा आरोही कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से 25 बच्चे घायल हो गए हैं। घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और गुस्साए ग्रामीणों ने ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी।नशे में धुत था ड्राइवर हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि स्कूली वैन का ड्राइवर शराब के नशे में धुत था। चश्मदीदों के अनुसार, वैन की रफ्तार काफी तेज थी और नशे में होने के कारण ड्राइवर ने संतुलन खो दिया, जिससे गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। आक्रोशित भीड़ ने ड्राइवर को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.