पटना, फरवरी 11 -- बिहार में सूखा नशे का सेवन करने वालों की संख्या बढ़ रही है। कम उम्र के बच्चे इसकी लत के शिकार हो रहे हैं। बुधवार को विधान परिषद में रवीन्द्र प्रसाद सिंह के तारांकित प्रश्न के जवाब में प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी ने इसे स्वीकार किया। मंत्री ने कहा कि सरकार संवेदनशील है और इस दिशा में केंद्र व राज्य सरकार सकारात्मक व ठोस कार्रवाई कर रही है। मंत्री ने कहा कि यूपी की सीमा से सटे 23, पश्चिम बंगाल से सटे आठ, झारखंड से सटे 19 और नेपाल की सीमा पर 17 चेकपोस्ट कार्यरत हैं। नेपाल की सीमा पर एसएसबी भी काम कर रही है। पूरक प्रश्न में रवीन्द्र सिंह ने कहा कि राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो को और अधिक सक्रिय होने की जरूरत है। वीरेन्द्र नारायण यादव ने कहा कि यूपी की सीमा पर हर 10 दिन में एक नई शराब की दुकान खुल रही है। सीमावर्ती राज्यों से इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.