बिहार में सुबह-सुबह आर्मी जवान और पिता की गोली मारकर हत्या, वैशाली में डबल मर्डर से सनसनी
वैशाली, जुलाई 12 -- बिहार में रविवार की सुबह-सुबह डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है। वैशाली जिले में बाप-बेटे को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया है। इस घटना में आर्मी के एक जवान और उनके पिता की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासो गांव में पिता-पुत्र की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या कर दी गई। आरोप है कि मृतक मुनारिक राय के अपने भतीजे ने इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है। इस घटना में मुनारिक राय 60 और उनके बेटे आर्मी के जवान जितेंद कुमार 35 साल की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। बताया जा रहा है कि जितेंद्र कुमार कुछ दिनों पहले ही छुट्टी पर घर आया था। कहा जा रहा है कि रास्ते को लेकर विवाद पहले से चल रहा था। इसी विवाद मेें इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। इधर इस वारदात की जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.