र, जनवरी 15 -- बिहार में सियासी दही-चूड़ा भोज का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में पटना में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के यहां दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। इस भोज में एनडीए के कई दिग्गज नेता पहुंचे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मकर संक्रांति के अवसर पर गुरुवार को लोजपा (रामविलास) के प्रदेश कार्यालय में आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि भी दी। इस आयोजन में आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद भी पहुंचे थे। इस भोज में एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं की अच्छी खासी भीड़ नजर आई। दही-चूड़ा भोज को एनडीए में बढ़ती सहजता और आपसी तालमेल ...