हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जुलाई 14 -- बिहार में सार्जेंट मेजर पर उनकी पत्नी ने संगीन आरोप लगाए हैं। महिला ने अपने पति पर ना सिर्फ उन्हें शारीरिक तौर से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है बल्कि यह भी शिकायत की है कि उनके पति का एक महिला अफसर से अवैध संबंध है। दरअसल बिहार पुलिस में तैनात क ट्रैफिक सार्जेंट मेजर पर उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने समेत कई गंभीर इल्जाम लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि पति ने तलाक के बदले 10 लाख रुपये देने की पेशकश की थी। इनकार करने पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। मामले में पटना के सचिवालय थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के आवेदन में कहा गया है कि वर्ष 2022 में उसने प्रेम विवाह कियाा। इसके कुछ दिनों बा...