हिन्दुस्तान ब्यूरो, फरवरी 22 -- डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के सामने साइबर अपराध एक बड़ी चुनौती है। इससे मुकाबले को लेकर सरकार ने नई साइबर सुरक्षा इकाई का गठन किया है। उम्मीद है कि नवगठित साइबर इकाई बेहतर रिजल्ट देगी और इस पर नकेल कसने का काम करेगी। राजधानी पटना में रविवार को बी-सैप पांच परिसर स्थिति मिथिलेश स्टेडियम में 22 से 27 फरवरी तक चलने वाले बिहार पुलिस सप्ताह का शुभारंभ करते हुए उन्होंने यह बात कही। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में कानून का राज स्थापित करने की जिम्मेवारी पुलिसकर्मियों के कंधे पर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमारी सरकार बेहतर पुलिसिंग सुविधाएं मुहैया करवा रही है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का सहयोग लिया जा रहा है। पुलिस दीदी के जरिए हम लोग महिलाओं की बेहतर सुरक्षा की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.