पटना, अप्रैल 21 -- Bihar News: राजधानी पटना में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने एक सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए करोड़ों रुपये के नशीले पदार्थों की खेप बरामद की है। चित्रगुप्तनगर और मुसल्लहपुर थाना क्षेत्र में हुई इस बड़ी छापेमारी में पुलिस ने सवा करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की नशीली दवाएं जब्त की हैं। इस कार्रवाई में पुलिस ने बड़े सप्लायर समेत गिरोह के मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार कर ड्रग नेटवर्क की कमर तोड़ दी है।गोदामों में छिपा था सामान सिटी एसपी (पूर्वी) परिचय कुमार ने बताया कि बहादुरपुर आरओबी के पास से सबसे पहले अर्णव कुमार को हिरासत में लिया गया। उसकी निशानदेही पर जब चित्रगुप्तनगर और मुसल्लहपुर हाट के पास स्थित गोदामों में छापेमारी की गई, तो वहां का नजारा देखकर पुलिस भी दंग रह गई। इन गुप्त ठिकानों से पुलिस ने कुल 67 हजार 50 नशीले इंजेक्शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.