पटना, अगस्त 19 -- बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने सरकार से नाराजगी जाहिर की है। लोकभवन में तैनात अधिकारी और कर्मचारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग पर राज्यपाल ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने बिहार सरकार से दो-टूक कहा कि बिना बताए लोकभवन में तैनात किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का तबादला ना किया जाए। इस संबंध में राज्यपाल ने इस संबंध में राज्य सरकार को पत्र जारी किया है। इसमें सरकार को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बिना राज्यपाल को पूर्व सूचना दिए लोकभवन में किसी का ट्रांसफर या नई पोस्टिंग ना की जाए। राज्यपाल सचिवालय की ओर से जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है कि संज्ञान में आया है कि लोक भवन में पदस्थापित कुछ अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला बाहर (अन्य सरकारी विभागों में) किया जा रहा है। साथ ही नए अधिकारियों एवं कर्मचारियों का लोकभवन में पदस...