बिहार में सरकारी सॉफ्टवेयर हैक कर बेच डाला 350 करोड़ का बालू, 17 जिलों में हड़कंप; ईओयू की जांच तेज
हिंदुस्तान ब्यूरो, जून 13 -- Bihar Sand Scam: बिहार में सरकारी राजस्व को चूना लगाने वाले माफियाओं के एक बहुत बड़े और हाईटेक सिंडिकेट का पर्दाफाश हुआ है। खान एवं भूतत्व विभाग के 'खननसॉफ्ट' पोर्टल को हैक कर करीब 350 करोड़ रुपये का बालू बेचने के इस महाघोटाले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने अपनी जांच की रफ्तार बढ़ा दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, ईओयू के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने शुक्रवार को एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि इस पूरे खेल की परतें खोलने के लिए बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बेल्ट्रॉन) के साथ-साथ केंद्र सरकार की एक बहुत बड़ी विशेषज्ञ कंपनी से इस पूरे सिस्टम का 'टेक्निकल ऑडिट' कराया जा रहा है। इस ऑडिट से यह साफ हो जाएगा कि पोर्टल के लॉग-इन आईडी और पासवर्ड का कंट्रोल किन-किन लोगों के हाथों में था।एनआईस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.