बिहार में सरकारी नौकरी की बहार; 26 हजार कॉलेज शिक्षक और कर्मचारियों की बहाली जल्द
नई दिल्ली, जून 5 -- बिहार में 26 हजार कॉलेज शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्ति होगी। राज्य सरकार ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत लगभग 6600 व्याख्याताओं और 11 हजार से अधिक गैर शैक्षणिक कर्मियों की नियुक्ति होगी। इसके अलावा नए खुलने वाले 211 डिग्री कॉलेजों में भी लगभग 9300 पदों पर नियुक्ति होगी। इनमें शिक्षकों के अलावा गैर शैक्षणिक पद शामिल हैं। उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार, रिक्तियों की पहचान कर ली गयी है। अब सूबे में बड़े पैमाने पर कॉलेज शिक्षकों और गैर शैक्षणिक कर्मियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। सरकार का लक्ष्य इस साल के अंत तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर लेने की है। यह भी पढ़ें- सम्राट ने CM आवास का विस्तार रोका, 1 अणे से अलग रहेगा 5 देशरत्न बंगला, आदेश रद्द राज्य के 13 विश्वविद्यालयों में इन कॉलेज शिक्षकों और कर्मियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.