पटना, अगस्त 20 -- नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने दावा किया है कि बिहार में सम्राट-निशांत मॉडल की चर्चा हो रही है। सम्राट सरकार में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने अपने 100 दिनों के कार्यकाल में कई क्रांतिकारी फैसले लिए। इसमें मरीजों के रेफर करने पर रोक और अस्पताल डॉक्टरों की कमी जैसे फैसले अहम हैं। जेडीयू की ओर से गुरुवार को मीडिया से बातचीत में यह बात कही गई। जेडीयू एमएलसी एवं पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का 104 दिनों का कार्यकाल पूरा हो गया है। सूबे में अब सम्राट-नीतीश मॉडल की चर्चा होने लगी हैं। निशांत ने इस दौरान मरीजों के हित में कई फैसले लिए। उन्होंने अनावश्यक तौर पर मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर करने की प्रथा को खत्म कर दिया। ऐसा करने वाले डॉक्टरों पर कार्...