बिहारशरीफ, जुलाई 6 -- बिहार में सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल बना राजगीर, विदेशियों को भा रहा ग्लास ब्रिज 5 माह में 1.09 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे राजगीर दर्शन व भ्रमण के लिए 1 करोड़ 8 लाख 62 हजार 580 घरेलू दर्शकों ने किया भ्रमण 71 हजार 232 विदेशी पर्यटकों से गुलजार हुई राजगीर नगरी फोटो : ग्लास ब्रिज 01 : राजगीर का ग्लास ब्रिज। ग्लास ब्रिज : राजगीर का शांति स्तूप। बिहारशरीफ, एक संवाददाता।

पर्यटन आकड़ों का विश्लेषण भगवान बुद्ध और भगवान महावीर की तपोभूमि और पूरी दुनिया को ज्ञान की रोशनी देने वाली प्राचीन राजधानी राजगृह (राजगीर) आज एक बार फिर अपनी ऐतिहासिक विरासत और आधुनिक पर्यटन सुविधाओं के दम पर देश-विदेश के सैलानियों के आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरा है। पर्यटन विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार जनवरी से मई 2026 के दौरान राजगीर में 1.09 करोड़ ...