पटना, फरवरी 25 -- बिहार में शिव सर्किट का निर्माण होगा। राज्य सरकार ने इस दिशा में पहल शुरू कर दी है। इसके लिए पहले कार्ययोजना बनाई जाएगी। इसके बाद इसके विकास पर जोर दिया जाएगा। इस संबंध में बुधवार को बिहार विधानसभा और विधान परिषद में अलग-अलग सवालों के जवाब में राज्य सरकार ने शिव सर्किट के विकास की पहल की जानकारी दी। पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने विधानसभा में विनय कुमार चौधरी और अन्य के ध्यानाकर्षण का जवाब दिया। कहा कि बिहार में शिव सर्किट का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए वह भारत सरकार को प्रस्ताव भेजेंगे। कहा कि राज्य में जितने भी पौराणिक शिव मंदिर हैं, वहां तक के आवागमन को दुरुस्त किया जाएगा। आवश्यकतानुसार पथों का निर्माण किया जाएगा, ताकि इन सभी मंदिरों के बीच बेहतर संपर्कता उपलब्ध रहे। उन्होंने विधायकों से अपील की कि उनके क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.