बिहार में शिक्षकों ने हर सीट पर नया एमएलसी चुना, स्नातकों को पुराने विधान पार्षदों पर भरोसा
हिन्दुस्तान ब्यूरो, अक्टूबर 29 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। बिहार विधान परिषद के चुनाव में शिक्षकों ने नए चेहरे को चुना तो स्नातक मतदाताओं ने पुराने पर भरोसा जताया है। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सभी चार सीटों (पटना, सारण, दरभंगा और तिरहुत) पर मौजूदा विधान पार्षद चुनाव हार गए। वहीं, स्नातक क्षेत्र की तीन सीटों- पटना, तिरहुत और कोसी पर पुराने चेहरे कब्जा जमाने में सफल रहे। दरभंगा स्नातक क्षेत्र की मतगणना बुधवार की देर रात तक जारी रही और भाजपा के सर्वेश कुमार आगे हैं। अबतक के परिणाम के मुताबिक, भाजपा ने दो व जदयू ने एक तथा राजद और जनसुराज ने एक-एक सीट हासिल की, जबकि निर्दलीय के खाते में दो सीटें गईं। नतीजों में सबसे बड़ा उलटफेर पटना और दरभंगा शिक्षक क्षेत्र में हुआ। पटना शिक्षक सीट से राजद के डॉ. संजीव कुमार ने पिछले 30 वर्षों से लगातार काबि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.