बिहार में शिक्षकों के तबादले की बाधा खत्म, अगले हफ्ते से करें आवेदन; कितने दिनो में होगा ट्रांसफर
हिन्दुस्तान ब्यूरो, जून 30 -- बिहार के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के तबादले की राह में आ रही बड़ी बाधा अब दूर हो गई है। निश्चित तौर से अपने तबादले के इंतजार कर रहे टीचरों के लिए यह अच्छी खबर है। एक बड़ी बाधा दूर होने के बाद अब जल्द ही उनका ट्रांसफर हो सकेगा। दरअसल शिक्षा विभाग ने 5.88 लाख शिक्षकों के रेशनलाइजेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसके तहत सभी 76 हजार विद्यालयों में शिक्षकों के पद और उनकी उपलब्धता की पहचान की गई है। यह शिक्षकों के तबादले का आधार बनेगा। यानी इसके आधार पर बिहार में टीचरों का स्थानांतरण किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने जुलाई के महीने में बड़े पैमाने पर स्कूल शिक्षकों के तबादले की योजना पहले से बनाई है। स्कूल में छात्रों की संख्या के मुताबिक शिक्षकों का अनुपात (रेशनलाइजेशन) नहीं होने के कारण शिक्षकों के पद और उनकी उपलब्धत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.