बिहार में शादीशुदा युवती की मांग में जबरन सिंदूर भरा, तमाशा देखते रहे गांव के लोग, FIR दर्ज
समस्तीपुर, अक्टूबर 30 -- समस्तीपुर, निप्र । बिहार के समस्तीपुर से एक विवाहिता के साथ सरेआम बदसलूकी का वीडियो वायरल हो रहा है। एक युवक ने विवाहिता की इच्छा के विरुद्ध उसकी मांग में सिंदूर भर कर जबरन शादी करने का दावा ठोक दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे तमाशबीन बने रहे और पीड़िता की खिल्ली उड़ाते रहे। पीड़िता और परिजनों की शिकायत पर खानपुर थाने में एफआईआर दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। कांड के मुख्य आरोपी कुन्दन कुमार को पुलिस ने बेगूसराय से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य ग्रामीणों और वीडियो वायरल करने वालों की तलाश कर रही है। मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। इस घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो देखकर पुलिस सक्रिय हो गई है। वायरल वीडियो में एक युवक बड़ी संख्या में लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.