हिन्दुस्तान ब्यूरो, जुलाई 21 -- Samart Choudhary Cabinet Decisions: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। इसके तहत राज्य में जुब्बा सहनी विश्वविद्यालय खोलने को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा मॉडल स्कूल के छात्रों के लिए खास ड्रेस को मंजूरी दी गई है। बिहार सरकार मुजफ्फरपुर में शहीद जुब्बा सहनी वास्तुकला एवं असैनिक अभियंत्रण विश्वविद्यालय की स्थापना करेगी। इसमें वास्तुकला, असैनिक अभियंत्रण एवं उससे संबंधित विषयों में उच्चस्तरीय शिक्षण, प्रशिक्षण, अनुसंधान, नवाचार और ज्ञान के सृजन को प्रोत्साहित किया जाएगा। सोमवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य मंत्रिपरिषद ने इस प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी। बैठक में 10 प्रस्तावों पर स्वीकृति दी गई। राज्य में विशिष्ट विश्वविद्...