बिहार में शहर-शहर एनकाउंटर का कहर, अब मुजफ्फरपुर में पुलिस ने बदमाश को मारी गोली
मुजफ्फरपुर, जून 17 -- Muzaffarpur Encounter: बिहार में पुलिस की बंदूकें गरज रही हैं और अपराधियों का जमकर एनकाउंटर हो रहा है। गयाजी और गोपालगंज के बाद मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को मुजफ्फरपुर में पुलिस ने एक अपराधी का हाफ एनकाउंटर कर उसे लगंड़ा बना दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस की गोली से घायल होने वाले अपराधी का नाम अमित कुमार है। अमित कुमार एक प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में आरोपी रहा है। इस हाफ एनकाउंटर के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि बेला और मुसहरी थाने की पुलिस ने देर रात वाहन चेकिंग अभियान चलाया था। इसी दौरान अमित कुमार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। बताया जा रहा है कि अमित कुमार मोटरसाइकिल से था लेकिन पुलिस के रोकने पर वो भागने की कोशिश करने लगा। इसपर पुलिस ने जब उसे घेरा तो उसने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.