बिहार में शरारती बच्चे ने पेट्रोल छिड़ककर स्कूल बस को फूंका; CCTV में कैद हुई खौफनाक करतूत
प्रणय राज, जून 21 -- Nalanda School Bus Fire: बिहार के नालंदा जिले से एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक बच्चे की खतरनाक शरारत ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। नालंदा थाना क्षेत्र के कपटिया मोड़ स्थित आईपीएस स्कूल परिसर में रविवार को एक शरारती बच्चे ने पेट्रोल छिड़ककर वहां खड़ी एक स्कूल बस में आग लगा दी। आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि देखते ही देखते पूरी बस जलकर मलबे में तब्दील हो गई। इस पूरे घटनाक्रम में राहत की बात यह रही कि वारदात के समय बस के भीतर कोई भी छात्र, चालक या खलासी मौजूद नहीं था, जिसके कारण एक बड़ा और दर्दनाक हादसा होने से टल गया। इस घटना के बाद से स्कूल प्रबंधन, अभिभावकों और स्थानीय लोगों के बीच गहरी चिंता और दहशत का माहौल बना हुआ है।रविवार की सुबह अचानक धूं-धूं कर जलने लगी बस यह पूरी घटना रविवार की सुबह घटित हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.