छपरा, मार्च 29 -- बिहार के छपरा जिले में जमकर बवाल हुआ है। यहां एकमा-मांझी सड़क मार्ग पर नौतन बाजार के समीप रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से पान दुकानदार की मौत हो गई। मृतक की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के नौतन गांव निवासी 60 वर्षीय मुसाफिर चौरसिया के रूप में की गई है। बताया जाता है कि वे सुबह अपनी पान की दुकान खोलने जा रहे थे, तभी एकमा की ओर से आ रही शराब लदी तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क पर आग जलाकर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही एकमा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- बिहार में आज ...