निज संवाददाता, मई 11 -- बिहार में पिछले कई सालों से पूर्ण शराबबंदी लागू है। लेकिन राज्य में शराब की खेप या शराबियों के पकड़े जाने की खबरें अक्सर सामने आती हैं। अब शराबबंदी वाले बिहार में शराब पीने के लिए ना सिर्फ रंगदारी मांगी गई बल्कि रंगदारी देने से इनकार कर एक युवक की हत्या भी कर दी गई। यह सनसनीखेज मामला भागलपुर जिले का है। यहां खरीक खाना क्षेत्र के कठेला में शनिवार की रात बदमाशों ने रंगदारी नहीं देने पर युवक को गोली मार दी। युवक की रविवार को इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान खरीक बाजार निवासी विजय मोदी के 25 वर्षीय पुत्र कन्हैया कुमार मोदी के रूप में हुई। पुलिस ने वारदात के चार घंटे के अंदर ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कन्हैया रात नौ बजे खाना खाने के बाद कठेला में सड़क पर टहल रहा था। इसी दौरान ऋषभ अपने साथियों...