पटना, मार्च 2 -- बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल सहयोगी दलों के नेताओं द्वारा शराब चालू करने की मांग के बाद अब खुद जदयू के ही सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने शराबबंदी खत्म करने की मांग कर दी है। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी लंबे समय से शराबबंदी की नाकामी पर बोलते रहे हैं और इसको खत्म करने की सिफारिश करते रहे हैं। पिछले महीने उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के विधायक दल के नेता माधव आनंद ने भी शराब बैन को बंद करने की मांग उठा दी थी। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और बीजेपी के विधायक विनय बिहारी ने भी शराबबंदी की समीक्षा की जरूरत बता दी है। अब जेडीयू के ही एमपी देवेश चंद्र ठाकुर ने कह दिया है कि नीतीश कुमार ने भले मकसद से शराब बंद किया था, लेकिन वो कामयाब न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.