बिहार में शराब चालू करने पर संग्राम, जेडीयू वालों ने थामा मोर्चा, दारूबंदी हटाने के फायदे पूछ रहे
पटना, फरवरी 26 -- बिहार में शराब चालू करने पर संग्राम मचा हुआ है। दरअसल कई राजनेता यहां शराबबंदी की समीक्षा कराए जाने की मांग कर रहे हैं। अब इस मुद्दे पर जनता दल (यूनाइटेड) के नेताओं ने मोर्चा संभाल लिया है। जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने शराबबंदी की समीक्षा का सवाल उठाने वाले नेताओं से अहम सवाल पूछे हैं। बिहार विधान परिषद में नीरज कुमार ने कहा कि शराबबन्दी की समीक्षा करने की मांग करने वाले बताएं कि किस बिंदु पर समीक्षा हो। क्या इससे दिल की बीमारी ठीक होती है? क्या कैंसर ठीक होता है? क्या अन्य बीमारी ठीक होती है? क्या घर में महिलाओं से मारपीट में कमी आती है? ऐसी मांग करने वाले अपने घर की महिला और बच्चों से शपथ पत्र देंगे कि शराबबन्दी की समीक्षा हो? विधान परिषद में ही संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि शराब पीना अपराध है और इसे रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.