बिहार में शराब के लिए पत्नी ने नहीं दिए रुपये, तो सनकी पति ने चाकू से रेत डाली अपनी ही गर्दन
गोपालगंज, जून 28 -- Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज जिले से सनक और नशे की लत से जुड़ी एक बेहद ही हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। यहां गोपालपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में रविवार को शराब पीने के लिए पैसे नहीं मिलने से आक्रोशित एक युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। उसने गुस्से में आकर घर में रखे तेज धारदार चाकू से अपनी ही गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर उसे बुरी तरह काट डाला। इस खौफनाक घटना के बाद घर के अंदर चारों तरफ खून फैल गया और पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों के सहयोग से लहूलुहान युवक को इलाज के लिए हाजीपुर के नजदीकी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। यह भी पढ़ें- बिहार में तालिबानी इंसाफ, मोबाइल और पैसे चोरी करने के आरोप में युवक को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.