नवादा, मई 11 -- Nawada Chaukidaar Murder: बिहार के नवादा जिले में एक चौकीदार की हत्या कर दी गई है। यहां धमौल थाना में पदस्थापित चौकीदार जितेंद्र पासवान पर रविवार की शाम जानलेवा हमला किए जाने की घटना सामने आई थी। बताया जा रहा है कि इस वारदात में गंभीर रूप से घायल चौकीदार की अब मौत हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक, थाने के ठीक सामने एक हमलावर ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जानकारी के अनुसार, हमलावर ने चौकीदार जितेंद्र पासवान के पेट में कई बार चाकू से वार किया। हमले के बाद वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़े। घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पकरीबरावां पहुंचाया गया था। अब इस पूरे मामले में यह बात सामने आ रही है कि शराब की सूचना पुल...