नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- बिहार में शराबबंदी एक बड़ा मुद्दा रहा है। बिहार सरकार एक तरफ जहां दावा करती है कि राज्य में शराबबंदी पूरी तरह सफल है तो वही विपक्ष दावा करता रहा है कि शराबबंदी विफल है और इससे बिहार को बड़ा नुकसान भी हो रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अब एक बार फिर शराबबंदी पर सवाल उठाए हैं। तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, 'शराबबंदी की विफलता का दोषी कौन? मेरे सवालों, तर्कों और तथ्यों का जवाब दें। शराबबंदी क़ानून को लागू किए कल 𝟏𝟎 वर्ष पूर्ण हुए लेकिन यह शासन-प्रशासन और शराब माफिया के नापाक मजबूत गठजोड़ की बदौलत यह क़ानून अपने उद्देश्य की पूर्ति में एकदम विफल रहा। शराबबंदी नीतीश कुमार का सबसे बड़ा सांस्थानिक भ्रष्टाचार साबित हुआ। इसके कारण बिहार में 𝟒𝟎 हज़ार करोड़ की अवैध समानांतर अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है। शराबबंदी क़ानून...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.