पटना, अगस्त 2 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार में शराबबंदी कानून से जनता को काफी लाभ मिला है। महिलाओं पर अत्याचार से मुक्ति मिली है। मुख्यमंत्री रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' का शुभारंभ कार्यक्रम में लोक भवन से जुड़े थे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि बिहार में शराबबंदी से राजस्व का भले हीं नुकसान हुआ है, फिर भी है राज्य का आर्थिक विकास काफी हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शराब से उत्तर प्रदेश में 70,000 करोड़, दिल्ली में 40,000 करोड़, बंगाल में 50,000 करोड़ और झारखंड में 25,000 करोड़ का राजस्व प्राप्त होता है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भले ही कुछ लोग छुप कर बिहार में शराब पी लेते हों, पर सार्वजनिक स्थल पर पूर्ण शराबबंदी है। उन्होंने यह भी कहा कि शराब पीने वाले ...