पटना, अप्रैल 6 -- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने आरोप लगाया है कि बिहार में शराबबंदी विफल है। सोमवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून को लागू हुए 10 साल हो गए, लेकिन शासन-प्रशासन और शराब माफिया के गठजोड़ के कारण यह कानून अपने उद्देश्य की पूर्ति में विफल रहा। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि एनडीए सरकार का सबसे बड़ा सांस्थानिक भ्रष्टाचार शराबबंदी है। इस कारण बिहार में 40 हजार करोड़ की अवैध समानांतर अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई। शराबबंदी लागू होने के बाद बिहार में 11 लाख केस दर्ज कर 16 लाख से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें सबसे अधिक गरीब, दलित, पिछड़े और अतिपिछड़े वर्ग के लोग हैं। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि पुलिस के कारण ही शराब की तस्करी हो रही है और पुलिस का एकमात्र काम रह गया है भ्रष्टाचार, उगाही और कानून ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.