पटना, अप्रैल 7 -- बिहार में शराबबंदी कानून पर विपक्ष के उठाए जा रहे सवाल पर रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के कहने पर बिहार से शराबबंदी कानून नहीं हटेगा। मंगलवार को वे मीडिया के सवाल पर यह कहा। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की भावना को ध्यान में रखकर फैसला लेती है। सरकार को जो उचित लगेगा, वहीं फैसला लेगी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार फिर बनने की बात पर भी उन्होंने तंज कसा और कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में उनका क्या हश्र हुआ। पश्चिम बंगाल में भी वे जिनके लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं, उनका भी वही हश्र होने वाला है। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि 2029 से लोकसभा चुनाव में महिलाओं के लिए 35 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था लागू हो जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.