बिहार में शराबबंदी और मजबूती से लागू होगी, सम्राट चौधरी बोले- राजस्व की चिंता नहीं
पटना, अक्टूबर 27 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो-टूक कहा कि बिहार में शराबबंदी और मजबूती से लागू होगी। इसके साथ ही अब सूखे नशे के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस और मद्य निषेध विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें। सम्राट ने कहा कि शराबबंदी से होने वाले राजस्व के नुकसान की चिंता नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता के हित में इसे लागू किया था। सीएम सम्राट चौधरी ने मंगलवार को पटना के अधिवेशन भवन में 'नशामुक्त बिहार अभियान' का शुभारंभ और व्हाट्सऐप चैटबोट एवं हेल्पलाइन की शुरुआत की। साथ ही जन-जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन 26 नवंबर तक गांव-गांव जाकर ऑडियो-विजुअल माध्यम से लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.