गिरडीह, नवम्बर 12 -- देवरी, प्रतिनिधि। बिहार विधानसभा में दूसरे चरण के मतदान को लेकर मंगलवार को झारखंड बिहार की सीमा पर सरौन स्थित झारखंड बिहार के बॉर्डर पर दिन पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। देवरी थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू के नेतृत्व में बोर्डर के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इधर, बिहार के बोंगी से सटे भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के गरही गांव के पास भी एएसआई बुद्धिनाथ मारडी के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें सभी प्रकार के वाहनों की जांच की गई। इधर झारखंड राज्य की सीमा से सटे मतदान केंद्रों में वोटिंग को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। चकाई विधानसभा चुनाव क्षेत्र के बूथ संख्या 196 प्राथमिक विद्यालय बिंदली में दोपहर तीन बजे तक महिला पुरुष वोटरों की लंबी कतार देखी गई। वहीं क्षेत्र में श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.