नई दिल्ली, मार्च 14 -- Bihar Crime News: बिहार के बाकां में अज्ञात अपराधियों ने एक वृद्ध दंपति की तेज धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान कैलाश यादव(70) और उनकी पत्नी समरी देवी(65) के रूप में हुई है। घटना बांका थाना क्षेत्र के प्रभावती नगर, बसंतपुर गांव में गुरुवार की रात की है। पुलिस ने घटना स्थल को सील कर दिया है। एफएसएल की टीम और डॉग स्कॉयड की मदद से छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पति और पत्नी दोनों घर के पास बने गोहाल में सो रहे थे। इसी दौरान देर रात अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर उनकी निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। शुक्रवार को जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.