पटना, फरवरी 26 -- देश के 10 प्रदेशों से अप्रैल में खाली हो रही 37 राज्यसभा सीटों को भरने के लिए चुनाव की अधिसूचना आज चुनाव आयोग जारी कर रहा है। इन 37 सीटों में बिहार की 5 सीटें भी हैं, जिनके मौजूदा पदधारक राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा, प्रेमचंद गुप्ता और एडी सिंह का कार्यकाल खत्म हो रहा है। सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) से हरिवंश और रामनाथ हैं। कुशवाहा की खुद की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) है, जो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सहयोग से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सांसद हैं। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से प्रेमचंद और एडी सिंह हैं, जिनमें बमुश्किल से भी मुश्किल हाल में कोई एक ही वापस संसद जा सकता है। बिहार में सत्ता पक्ष के पास 202 विधायक हैं,...