रामगढ़, मार्च 1 -- केदला, निज प्रतिनिधि। नीतीश कुमार का जन्मदिन रविवार को केदला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला और प्रखंड स्तर से लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने केक काटकर और मिठाइयां बांटकर अपने नेता के प्रति सम्मान और शुभकामनाएं व्यक्त कीं। मौके पर अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि नीतीश कुमार का जन्म एक मार्च 1951 को बख्तियारपुर में हुआ था। वे बिहार के सबसे लंबे समय तक रहने वाले मुख्यमंत्री के रुप में जाने जाते हैं। बिहार में इन दिनों विकास की व्यार बह रही है। बिहार में शराब बंदी ने प्रदेश को एक अलग पहचान देने का काम किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क निर्माण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनिए कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ज्योतिंद्र प्रसाद स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.