पटना, फरवरी 19 -- भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने कहा है कि बिहार में विकास का स्वर्णिम युग चल रहा है। एनडीए के इस कार्यकाल को बिहार के विकास का स्वर्ण काल के रूप में जाना जाएगा। मिश्र ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बिहार का कोई ऐसा कोना नहीं बचा, जहां विकास की किरण नहीं पहुंची हो। विकास की यह किरण और प्रखर होनेवाली है। एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के साथ हुई बैठक में 9000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों को स्वीकृति मिली है। इससे बिहार के औद्योगिक विकास के नये अध्याय की शुरुआत होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...