बिहार में वज्रपात से एक दिन में 10 लोगों की मौत, कल भी खराब रहेगा मौसम; 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
हिन्दुस्तान टीम, जून 11 -- Bihar Weather: बिहार में गुरुवार को एक तरफ मॉनसून ने दस्तक दी, वहीं दूसरी ओर खराब मौसम ने कई जगहों पर कहर बरपा दिया। आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से राज्य भर में 10 लोगों की मौत हो गई। खगड़िया जिले में सर्वाधिक पांच लोगों की ठनका से जान चली गई, जबकि 7 अन्य झुलस गए। भागलपुर, मधेपुरा, सहरसा और भोजपुर जिले में भी वज्रपात ने कहर बरपाया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी राज्य भर में आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। पटना समेत 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र स्थित कन्हौली गांव में झोपड़ी पर ठनका गिरने से विद्यानंद यादव, आशुतोष यादव एवं अंकेश कुमार की मौत हो गई और तीन लोग झुलस गए। बेलदौर थानान्तर्गत इतमादी एवं बलैठा पंचायत में जवाहर शर्मा (35 वर्ष) और बलैठा पंचायत निवासी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.