दिल्ली, मई 15 -- महान कवि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् को लेकर बिहार में घमासान मचा है.बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार ने राज्य के शैक्षणिक संस्थानों के कार्यक्रम में वंदे मातरम् के गायन को अनिवार्य कर दिया है.बिहार सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य में स्कूल-कॉलेज व मदरसा समेत सभी शैक्षणिक संस्थानों में दिन की शुरुआत वंदे मातरम के सामूहिक गायन से की जाएगी.इसके बाद राष्ट्रीय गीत जन-गण-मन का सामूहिक गायन होगा.इसके बाद क्लास की शुरुआत होगी.वहीं, राज्य सरकार के सभी कार्यक्रमों की शुरुआत इन्हीं दोनों गीतों के गायन से होगी और समापन बिहार गीत "मेरे भारत के कंठहार" से किया जाएगा.प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेश में राष्ट्रीय गीत को लेकर केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चि...